आध्यत्मवाद

 Blog of the day

आध्यत्मवाद – 

आज के वर्तमान समय में आपने बहुत से लोगो को आध्यात्म की ओर जाते हुए देखा होगा। किन्तु क्या आपको पता है की उनमें से कितने लोग सही तौर पर अध्यात्म की ओर जाना चाहते है, आपको यह समझने में थोड़ा भी समय नहीं लगेगा की आप आध्यात्म की ओर जाना चाहते है या नहीं। सिर्फ आपको उस व्यक्ति के बारे में थोड़ी जानकारी प्राप्त करनी होगी। आजकल के इस युग में आध्यात्म को इस तरह समझा जाता है कि यदि कोई उद्देश्य नहीं है तो आध्यात्म ही अंतिम उद्देश्य है, सही मायने में ऐसे व्यक्ति आध्यात्म की ओर जाना ही नहीं चाहते। क्योंकि लोगो में आध्यात्म की सोच विकसित तब होती है जब वे लोग कही पर असफल हो जाते है या थक कर बैठ जाते है, क्या अध्यात्म आपको रुकना सिखाता है? बिल्कुल नही आध्यात्म के मार्ग से आप निरंतरता और तटस्थता की ओर अग्रसर होते है, तो आप यह क्यो समझते है कि यदि हम थक कर हार कर बैठ गए है तो अब आध्यात्म की ओर जाना चाहते है, इस तरह के व्यक्ति सिर्फ आध्यात्म को दिखाना चाहते है, यह बहुत ही भद्दा और खोखलापन कहलाता है। आध्यात्म की ओर सही मायने में बढ़ना मतलब अपने लक्ष्य केपराती अग्रसर होना हा यह बात बिल्कुल अलग है कि उद्देश्य सही होना अत्यावश्यक है फिर भी आपको क्या लगता है आप मुझसे शेयर कर सकते है। किन्तु मेरी जानकारी के हिसाब से यदि आप आध्यात्म की ओर जाने के इच्छुक है तो आप सर्वप्रथम अपने उद्देश्यों को पूरी मेहनत के साथ पाइए आप जरूर सफल होंगे और सफल नहीं भी हुए तो आप कभी दुखी नहीं होगे क्योंकि आध्यात्म की शुरुआत ही प्रसन्नता से होती है यदि आप हर स्थिति में प्रसन्न रहकर उस परिस्थिति के हिसाब से कार्य करने में सक्षम है और साधारण बने रहने में सक्षम है तो यही तटस्थता है। 

आध्यात्म आपको कभी खोखले बनने के लिए नही कहता किन्तु आजकल के इस युग में हर व्यक्ति अंदर से खोखला है सच वह स्वयं जनता है की मैं कैसा हूं? और मैने क्या असफलताएं प्राप्त की है, मुझे कहा पर मेहनत करने की आवश्यकता है,यह सब सोचने के बाद यह सब प्राप्त करना और शांत मन को रखना, और संतोष रखना ही आध्यात्म प्राप्ति करना है।

हर वह व्यक्ति जो ऐसा मन में सोच रहा है और संकोचवश बोल नही पता उसे अपने अंदर के सत्य को खोजकर बाहर निकलने की आवश्यकता है सत्य को सामने रखना भी एक  आध्यत्म है। आप जितना सच के पास जाते जाएंगे आपकी समस्याएं कम होती जाएंगी। 

विषय से संबंधित और जानकारी के लिए मेसेज करें।

धन्यवाद

टिप्पणियाँ